Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअंतर क्षेत्रीय विद्युत कुश्ती स्पर्धा में एमपी ट्रांसको के पिंटू यादव ने...

अंतर क्षेत्रीय विद्युत कुश्ती स्पर्धा में एमपी ट्रांसको के पिंटू यादव ने स्वर्ण पदक जीता

एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी में पदस्थ पिंटू यादव ने अंतर क्षेत्रीय विद्युत कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी का नाम रोशन किया है।

उज्जैन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जबलपुर क्षेत्र की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए पिंटू यादव ने 65 किलो भार वर्ग में भोपाल के पहलवान को जोरदार तरीके से दांव ढाक मारकर चित कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस जबलपुर संभाग में पदस्थ पिंटू यादव ने पिछले वर्ष भी इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया था। पिंटू यादव पिछले चार वर्षाे से लगातार इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतते चले आ रहे हैं। जबलपुर क्षेत्र की टीम के मैनेजर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद जबलपुर के कुश्ती प्रभारी संजय सिंह (सुरक्षा अधिकारी) थे। 

पिंटू यादव की इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने विजेता पिंटू यादव से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Latest News