Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल: डॉ. अंजना तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से...

मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल: डॉ. अंजना तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से पावर स्मैशर्स ने हासिल की जीत

मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल के तत्वावधान में बालक मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में विद्युत महिला मंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की कड़ी में सदस्य टीमों के बीच क्रिकेट का प्रदर्शन मुकाबला खेला गया।

मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. अंजना तिवारी ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से रोचक विजय दिलाई। 

पहले खेलते हुए पावर प्रिंसेस की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में भाविका के 2 चौके और 1 छक्के की मदद से बनाये 14 रन, स्मृति के 10 व फरहत के 8 रन की बदौलत 57 रन का स्कोर बनाया। डॉ. अंजना तिवारी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया।

जवाब में पावर स्मैशर्स टीम की कप्तान एवं मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षता डॉ. अंजना तिवारी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 धुआंधार रन बनाये और जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य सातवें ओवर में ही मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वूमेन आफ द मैच का पुरस्कार डॉ. अंजना तिवारी को तथा भाविका को विशेष पुरस्कार दिया गया। मैच को संपन्न कराने में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के संदीप बर्मन और पवन पटेल ने अंपायर की भूमिका निभाई। सौरभ रजक व मुकुल सिंह राजपूत स्कोरर रहे। विवेक राव व धर्मेंद्र ने ग्राउंड तैयार किया।

Related Articles

Latest News