Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी में कनिष्ठ अभियंता एवं लाइनमेन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों...

बिजली कंपनी में कनिष्ठ अभियंता एवं लाइनमेन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 1 जुलाई से

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा कनिष्ठ अभियंता (पारेषण-प्रशिक्षु) एवं लाइन परिचारक (प्रशिक्षु)-2024 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया 3 जुलाई 2025 तक चलेगी।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता अतुल जोशी ने बताया कि सत्यापन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से एमपी ट्रांसको मुख्यालय, शक्तिभवन, ब्लॉक-2, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) कार्यालय, जबलपुर में किया जाएगा।

उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड किए गए प्रमाण पत्र, अंकसूचियाँ एवं अन्य दस्तावेज़ों का परीक्षण उनकी मूल प्रतियों से किया जाएगा। इसके लिए तीन दल गठित किए गए हैं, जो दस्तावेजों का प्रारंभिक सत्यापन करेंगे। तत्पश्चात, इन दस्तावेज़ों का अंतिम परीक्षण अधीक्षण अभियंताओं द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Latest News