Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमएसपी पर धान, ज्वार और बाजरा की बिक्री के लिए आज से...

एमएसपी पर धान, ज्वार और बाजरा की बिक्री के लिए आज से पंजीयन आरंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए कृषकों का पंजीयन आज गुरुवार 19 सितम्बर से प्रारंभ होगा। किसानों का पंजीयन 4 अक्टूबर तक किया जाएगा।

जबलपुर जिले में किसानों के पंजीयन के लिए 55 समिति स्तरीय केंद्र बनाए जाएंगे। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के अनुसार किसान अपना पंजीयन एमपी किसान एप पर स्वयं के मोबाइल से घर बैठे भी करा सकते हैं अथवा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र तथा सहकारी समितियों या सहकारी विपणन संस्थाओं में जाकर भी पंजीयन कराया सकेगा।

किसान पंजीयन केंद्रों में किसानों का पंजीयन निःशुक्ल किया जायेगा। जबकि एमपी ऑनलाइन कियॉस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं साईबर कैफे पर निर्धारित शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।

सिकमी अथवा बटाईदार एवं वन प‌ट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल निर्धारित सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर ही उपलब्ध होगी। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज के विक्रय के लिये पंजीयन कराने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पंजीयन केंद्र पहुंचना होगा।

Related Articles

Latest News