Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्रीज़ कॉन्क्लेव के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,...

जबलपुर में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्रीज़ कॉन्क्लेव के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्रीज़ कॉन्क्लेव शनिवार 20 जुलाई 2024 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कल्चरल एंड इनफार्मेशन सेंटर, तय्यब अली पेट्रोल पंप के पास सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस कॉन्क्लेव में 4 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र माइंस एंड मिनरल्स, एग्रीकल्चर एंड फ़ूड प्रोसेसिंग, एयरोस्पेस और डिफेंस, टेक्सटाइल्स एंड गारमेंट्स पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। कॉन्क्लेव के अतिरिक्त मुख्य आकर्षण बायर सेलर मीट, इंडस्ट्रियल एग्ज़िबिशन और जबलपुर एक्सपो जैसे कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

यह एक दिवसीय कार्यक्रम होगा जो आपको मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और व्यापारिक अवसरों के बारे में जानने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। रीजनल इंडस्ट्रीज़ कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गए हैं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 है।

रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://invest.mp.gov.in/public-service/export_cell/event_form

Related Articles

Latest News