Wednesday, January 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंविदा कर्मियों को नियमित करें और आउटसोर्स कर्मियों को भर्ती में आरक्षण...

संविदा कर्मियों को नियमित करें और आउटसोर्स कर्मियों को भर्ती में आरक्षण दें: राकेश डीपी पाठक

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंधन के साथ आज मध्य प्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के पदाधिकारियों की बैठक सकारात्मक रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई।

मध्य प्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर द्वारा नियमित कर्मचारियों, कंपनी केडर, संविदा कर्मियों, आउटसोर्स कर्मचारियों और पेंशनरों कि समस्याओं के जायज एवं नीतिगत मामलों पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

दिए गए एजेंडे के संदर्भ में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि फेडरेशन ने जो मांग पत्र प्रेषित किया है उस पर प्रबंधन नियामा अनुसार सकारात्मक सोच के साथ त्वरित कार्रवाई करेगा। प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि मैं यह आश्वस्त करता हूं। प्रकाश सिंह चौहान ने मांग पत्र के प्रत्येक बिंदु पर गहन विचार विमर्श कर प्रबंधन की स्थिति और रुख़ रखते हुए कहा कि प्रबंधन अपने कर्मचारियों, पेंशनरों के प्रति संवेदनशील है।

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने सभी बिजली कंपनियों में नयी भर्ती की स्वीकृति और कैसलेश बीमा योजना प्रकिया प्रारंभ करने हेतु मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री,ऊर्जा सचिव और सभी कंपनियों के प्रबंध निर्देशकगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आग्रह किया कि कैसलेश बीमा का लाभ आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दें ।

बिजली कंपनियों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार शीघ्र पदोन्नति का लाभ दिया जाए। जहां पर पदोन्नति नहीं हो सकती वहां पर एक उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाए। राकेश पाठक ने कहा कि बिजली कंपनियों भर्ती के लिए स्वीकृत सभी पदों पर भर्ती हो। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। भर्ती में आउटसोर्स कार्मिकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर प्राथमिकता से नियुक्त किया जाए। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि बिजली दुघर्टना में मृत आउट सोर्स कर्मी के परिवार को बीस लाख रुपए की राशि मिले। प्रत्येक आउटसोर्स कर्मी का दस लाख का बीमा ठेका कंपनी करें और दस लाख की राशि बिजली कंपनी भी दे। उनके परिवार को बिना शर्त अनुकम्पा नियुक्ति भी दी जाए।

राकेश पाठक ने कहा कि सभी श्रेणियां में वेतन विसंगतिया दूर की जाए। आउटसोर्स कार्मिकों को समय पर वेतन व एरियर्स का भुगतान किया जाएं। इनकी सेवानिवृत्त आयु सीमा 60 वर्ष हो। आउटसोर्स कार्मिकों का ट्रांसफर शहर के बाहर किया जाना न तो न्यायोचित है और न ही संवेदनशीलता का परिचय है।

राकेश डीपी पाठक ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया जाए। राज्य बँटवारे की धारा के नाम पर हों रहे शोषण को बंद किया जाए। नियमित कार्मिकों के मंहगाई भत्ता  महंगाई के साथ मंहगाई राहत, परिवार पेंशन राहत दी जाएं। राकेश पाठक ने मांग की कि संविदा कर्मियों को भर्ती में कोई शर्त ना रखी जाएं।और उनके गृह नगर की कंपनी में एक बार ट्रांसफर किया जाएं।

बैठक में कंपनी संयुक्त महाप्रबंधक संजय मालवीय, तरुण उपाध्याय, कल्याण अधिकारी श्री बंडोड और फेडरेशन की ओर से खूबचंद शर्मा, एनके यादव, उमाशंकर मेहता, भूपाल सिंह राठौर, सूरजमल आर्य, ओमप्रकाश उज्जैनिया, पीएल कुमावत, राधेश्याम गुप्ता, अबसार अहमद, जेएल जोशी, जीएल मैनेरिया, मदन वर्मा, पुष्पेंद्र यादव, कार्तिक शर्मा, गोपाल चौहान, रामेश्वर गांगे, वीरेंद्र मिश्रा, सुरेन्द्र पटेल, सुश्री प्रियंका यादव, घनश्याम कमलवा, अर्जुन झलेया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News