Wednesday, March 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशराजस्थान में विद्युत उपभोक्ताओं को राहत- सस्ती हुई बिजली

राजस्थान में विद्युत उपभोक्ताओं को राहत- सस्ती हुई बिजली

राजस्थान सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सभी श्रेणियों में विद्युत शुल्क में कमी की है। इससे आमजन को सस्ती दर पर बिजली मिलेगी, वहीं उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रदेश के तीनों विद्युत वितरण निगमों जयपुर, जोधपुर और अजमेर ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए अप्रैल महीने में राजस्थान विद्युत नियामक आयोग को अपनी टैरिफ याचिकाएं प्रस्तुत की थीं, जिस पर नियामक आयोग ने ये निर्णय किया है।

नए विद्युत शुल्क में प्रतिमाह 50 यूनिट तक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए पौने पांच रुपये प्रति यूनिट शुल्क यथावत रखा गया है। जबकि 51 से 150 यूनिट प्रतिमाह उपभोक्ताओं के लिए विद्युत शुल्क 50 पैसे प्रति यूनिट घटाकर 6 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। इस तरह डेढ सौ से 300 यूनिट स्लैब वाले उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज में 35 पैसे प्रति यूनिट की राहत दी गई है।

बडे और मध्यम उद्योगों पर विद्युत शुल्क अब साढे 6 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। जबकि छोटे उद्योगों का शुल्क घटाकर 6 रुपये यूनिट किया गया है।

प्रदेश के 20 लाख से अधिक कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी विद्युत शुल्क 5 रुपये 55 पैसे से घटाकर 5 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट किया गया है।

Related Articles

Latest News