Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रभु श्री राम के सिद्ध अक्षत का वितरण कर घरों में दिवाली...

प्रभु श्री राम के सिद्ध अक्षत का वितरण कर घरों में दिवाली मनाने का किया अनुरोध

जबलपुर के दीनदयाल नगर में भोला नगर व मनमोहन नगर बस्ती में घर-घर जाकर प्रभु श्री राम के सिद्ध अक्षत का वितरण किया गया, साथ ही भगवान राम मंदिर का चित्र एवं आमंत्रण पत्र भी वितरित किया गया।

इस दौरान सभी से अनुरोध किया गया कि 22 जनवरी को घर-घर दीपक जलाकर भगवान राम कि प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या जैसा एहसास अपने घरों में करना है और घरों में दिवाली मना कर भगवान राम का स्वागत व आरती करना है। इस दौरान बस्ती निवासियों व व्यापारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम में आशुतोष साहू, अरविंद दुबे, अभिषेक साहू, सुजीत पटेल, अनुपम, मनीष राय, राजेश तिवारी, सत्यपाल पटेल, सुनील जायसवाल, अंकुश मोटवानी, आशीष राय सहित समस्त क्षेत्रीयजनों ने सहयोग किया।

Related Articles

Latest News