Friday, April 17, 2026
Homeमध्य प्रदेशत्यौहार के बाद आसान नहीं हो रहा लौटना, दिल्ली, इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद...

त्यौहार के बाद आसान नहीं हो रहा लौटना, दिल्ली, इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद के लिए कन्फर्म टिकट नहीं

जबलपुर। होली के बाद अब लोगों का काम पर वापस लौटना शुरू हो गया है। कार्य स्थल पर जाने के कारण सप्ताह के अंत में जबलपुर से जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें फुल चल रही हैं।

जबलपुर से दिल्ली, इंदौर, जयपुर व अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में अगले पांच दिनों तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली और इंदौर जाने वाली ट्रेनों में है।

प्रमुख ट्रेनों के तत्काल टिकट में भी लंबी प्रतीक्षा सूची बन रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने दिल्लीए दानापुरए कोटा और अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

इन ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के टिकट लगभग बुक हो चुके हैं। वातानुकूलित श्रेणी में कुछ टिकट ही खाली हैं। वहींए उत्तर भारत से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के बीच चलने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं।

मुंबईए पुणेए हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए एक सप्ताह तक नियमित ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर पुणेए इंदौरए हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की तैयारी भी कर रहा है।

बीते दिन आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में यात्री जबलपुर स्टेशन पहुंचे। शहर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार होने के कारण मुख्य स्टेशन पर यात्रियों का दबाव रहा। भीड़ को देखते हुए रेल सुरक्षा बल और शासकीय रेल पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। आरपीएफ के साथ ही होमगार्ड के जवान स्टेशन के प्रवेश द्वार पर तैनात रहे।

यात्रियों के सामान की जांच की गई और ट्रेन के प्रस्थान से एक घंटे पहले यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया। रेल प्रशासन भी सतर्क रहा। ट्रेन के समय से कई घंटे पहले पहुंचने वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में ठहराया गया।

Related Articles

Latest News