Tuesday, June 16, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी...

जबलपुर में सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने शहर के तापमान में आ रही गिरावट के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को देखते हुये सुबह की पाली में संचालित जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान एवं मान्यता प्राप्त शालाओं का संचालन सुबह 9 बजे या उसके बाद से करने के आदेश दिये हैं ।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शालाओं पर भी लागू होगा।

Related Articles

Latest News