जबलपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 1-1 फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कोटा स्टेशन से होकर गुजर रही है। यह स्पेशल ट्रेन विस्तारित अवधि के दौरान अपने निर्धारित तिथि, ठहराव, समय-सारणी एवं कोच सरंचना के अनुसार ही चलेंगी।
अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (1-1 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक (बुधवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 12 अगस्त 2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 19.08.2026 तक और चलती रहेगी। (1 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक (शुक्रवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 14 अगस्त 2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 21.08.2026 तक और चलती रहेगी। (1 सेवाएं)
रेल यात्री विस्तारित अवधि के स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं रेलवे वेबसाइट ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते हैं।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



