Sunday, June 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशगलती बिजली अधिकारियों की, सब-स्टेशन ऑपरेटरों के साथ असामाजिक तत्वों ने कर...

गलती बिजली अधिकारियों की, सब-स्टेशन ऑपरेटरों के साथ असामाजिक तत्वों ने कर दी मारपीट

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता जबलपुर ग्रामीण के अंतर्गत कार्यपालन अभियंता जबलपुर डिविजन के तहत आने वाले माढ़ोताल के सूखा लोहारी के पास 33X11 केवी बिनैकी सब-स्टेशन के ऑपरेटर को अधिकारियों के द्वारा आदेश दिया गया कि राजस्व वसूली न आने की वजह से सप्लाई बंद कर दी जावे।

अधिकारियों के आदेश पर सब-स्टेशन के ऑपरेटर के द्वारा सप्लाई बंद कर दी गई। उसके बाद कुछ देर में अधिकारियों का फिर फोन आया कि सप्लाई चालू कर दी जावे। वहीं बिजली बंद किए जाने की बात को लेकर गांव के आसपास के असामाजिक तत्वों के द्वारा होली की रात लगभग 10:30 बजे सब-स्टेशन के अंदर घुसकर ऑपरेटर खलीक अहमद एवं शिव शंकर पटेल के साथ जमकर मारपीट की एवं अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हुए गाली-गलौच की गई।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण सब-स्टेशन के ऑपरेटरों के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की है। साथ ही सब-स्टेशनों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं होने से असामाजिक तत्व भी अपनी कुत्सित मंशा को अंजाम दे देते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण और संवेदनशील सब-स्टेशनों में तैनात ऑपरेटरों के मन में भय व्याप्त हो गया है, बिजली कंपनी प्रबंधन इस पर शीघ्र ध्यान दे।

संघ के केएन लोखंडे, अजय कश्यप, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, इंद्रपाल सिंह, संदीप दीपंकर, सचिन उपाध्याय, महेश पटेल, पीएन मिश्रा, जेपी त्रिपाठी आदि के द्वारा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सब-स्टेशन के अंदर घुसकर ऑपरेटरों के साथ मारपीट करने वाले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है।

Related Articles

Latest News