Homeमध्य प्रदेशएमपी की बिजली कंपनियों में पहले चरण में रिक्त पदों की भर्ती...

एमपी की बिजली कंपनियों में पहले चरण में रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, दूसरे चरण की प्रक्रिया भी हुई शुरू

मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के अधीन विभिन्न 6 बिजली कंपनियों के खाली पदों की पूर्ति के लिए पहले चरण की प्रक्रिया में एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 2573 पदों के आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी तय थी।

भर्ती प्रक्रिया की नोडल कंपनी मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि अब ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी कर दी गई हैं।

प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि पहले चरण में अब तक 2573 पदों के लिए 58 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।

प्रबंध निदेशक ने बताया दूसरे चरण में 123 पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। दूसरे चरण के पदों के लिए आवेदन 21 फरवरी की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन तरीके से भरे जा सकेंगे।

Related Articles

Latest News