Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने...

एमपी में सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दमोह (हि.स.)। लोकायुक्त टीम ने दमोह जिले के सहकारिता विभाग के एक अंकेक्षण अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सहकारिता विभाग दमोह के अंकेक्षण अधिकारी रमेश प्रसाद कोरी ने जिले के ग्राम खिरिया मडला सहकारी समिति में आडिट कर उसमें आपत्तियां न निकालने के एवज में समिति के प्रबंधक जीवन लाल पटेल से 15 हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत सागर के लोकायुक्त को की गई।

जिस पर लोकायुक्त निरीक्षक केपीएस बैन के मार्गदर्शन में टीम ने जाल बिछाकर अंकेक्षण अधिकारी रमेश प्रसाद कोरी को रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी, आरक्षक आशुतोष व्यास, अरविंद नायक, विक्रम सिंह, संतोष गोस्वामी, गोल्डी पासी एवं दो स्वतंत्र पंचसाक्षी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Latest News