Monday, September 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशपति की थर्ड डिग्री से नवविवाहिता की याद्दाश्त गई,चरित्र संदेह पर पत्थर...

पति की थर्ड डिग्री से नवविवाहिता की याद्दाश्त गई,चरित्र संदेह पर पत्थर से हाथ कुचले, लाठी से पैर तोड़े, मुंह में मारी चप्पलें,सिर में मारी रॉड

रीवा। एमपी के सिंगरौली स्थित बैढऩ में रहने वाली नवविवाहिता के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने बर्बरता दिखाई। उसको थर्ड डिग्री देते हुए पत्थर, लाठी व रॉड से इस तरह पीटा कि उसकी याददाश्त ही चली गई।

महिला की हालत को देखते हुए रीवा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वह किसी को पहचान नहीं पा रही है।

बताया गया है कि बिरसिंहपुर निवासी शिवानी गुप्ता उम्र 28 वर्ष की शादी करीब 6 साल पहले नागौद निवासी पुनीत गुप्ता 35 वर्ष से हुई थी। वर्तमान में वह बैढऩ में रह रही है।

पीडि़ता के पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दामाद अक्सर शिवानी के चरित्र पर शक करता था। विवाद तब और भड़क गया जब पत्नी ने पति को फोन पर किसी और से बात करते हुए सुना और इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

गुस्से में आकर आरोपी पति पुनीत ने शिवानी पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस खौफनाक घटना के दौरान मौजूद मासूम बच्चे रियांश गुप्ता ने बताया कि पिता ने पहले पत्थरों से मां के हाथ कुचल दिए।

इसके बाद डंडे से पैरों पर वार किया और चप्पलों से मुंह व आंखों पर बेरहमी से मारा। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने रॉड और पत्थर से सिर पर गंभीर हमला कर दिया।

इस अमानवीय कृत्य और सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण शिवानी की हालत बेहद नाजुक है और उसकी याददाश्त चली गई है। परिजनों का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य घायल महिला को देखने तक अस्पताल नहीं पहुंचा है।

मायके पक्ष ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सघन जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News