Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News: गुना में क्रैश हुआ ट्रेनी विमान, महिला पायलट घायल

MP News: गुना में क्रैश हुआ ट्रेनी विमान, महिला पायलट घायल

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार को एरोड्रम पर लैंडिंग के दौरान एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में ट्रेनी महिला पायलेट गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेनी विमान में महिला पायलट नैंसी मिश्रा फ्लाइंग की ट्रेनिंग ले रही थीं। उन्होंने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने नीमच से सागर जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन शाम चार बजे के आसपास उनके विमान के इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद उन्होंने तत्काल गुना एरोड्रम पर विमान को उतारने के लिए अनुमति मांगी।

एटीसी से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने विमान को रनवे पर लैंड कराया लेकिन लैंड करते समय ही उनका विमान क्रैश हो गया और एक तालाब किनारे झाड़ियों में जा गिरा। गुना एरोड्रम पर मौजूद रेस्क्यू टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पायलट नैंसी मिश्रा को विमान से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मध्य प्रदेश में ट्रेनी विमान क्रैश होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह के हादसे हो चुके हैं। करीब तीन साल पहले 27 मार्च 2021 को भोपाल के गांधी नगर इलाके में एक ट्रेनी विमान क्रैश हुआ था। उस घटना में विमान सवार तीन पायलट भी घायल हुए थे। इसके अलावा सागर और रीवा जिले में भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।

Related Articles

Latest News