Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशभाजपा नेता से विवाद के बाद चर्चा में आए बिजली अधिकारी का...

भाजपा नेता से विवाद के बाद चर्चा में आए बिजली अधिकारी का ट्रांसफर, कई ईई को मिली नई पदस्थापना

भाजपा नेता से विवाद के बाद चर्चा में आए जबलपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत विजय नगर संभाग के कार्यपालन अभियंता इमरान खान को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यपालक अभियंता (ओ एंड एम) प्रभाग मंडला के पद पर पदस्थ किया जाता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

वहीं केन्द्रीयकृत उपभोक्ता कॉल सेंटर जबलपुर के उप महाप्रबंधक शरद विश्वकर्मा को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यपालक अभियंता (शहर) संभाग विजयनगर के पद पर पदस्थ किया जाता है। साथ ही शरद विश्वकर्मा आगामी आदेश तक अपने स्वयं के कार्यों के अतिरिक्त उप महाप्रबंधक केन्द्रीयकृत उपभोक्ता कॉल सेंटर जबलपुर का कार्य भी देखेंगे।

इसके अलावा मंडला (ओ एंड एम) संभाग के कार्यपालन अभियंता शरद बिसेन को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से छिंदवाड़ा (शहर) के ईई के पद पर पदस्थ किया जाता है। 

जबलपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत साउथ संभाग के सहायक अभियंता भूपेन्द्र चौरसिया को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से वर्तमान प्रभार पर ईई (एसटीएम-एसटीसी) संभाग छिंदवाड़ा के पद पर पदस्थ किया जाता है।

मैहर (ओ एंड एम) संभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज शुक्ला को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यपालन अभियंता (शहर) संभाग रीवा के पद पर स्थानांतरित किया जाता है।

कार्यपालन अभियंता एपी प्रजापति, कार्यालय अधीक्षण अभियंता (ओ एंड एम) पन्ना को तत्काल प्रभाव से कार्यपालन अभियंता (प्रवर्तन) दमोह के पद पर स्थानांतरित एवं पदस्थ किया जाता है।

कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र कुमार मिश्रा (शहर) जिला रीवा को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यपालक अभियंता (ओ एंड एम) मैहर के पद पर स्थानांतरित किया जाता है।

सहायक अभियंता सौरभ टिकरिया, छतरपुर (ओ एंड एम) संभाग को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से वर्तमान प्रभार पर ईई (प्रवर्तन) संभाग सागर के पद पर पदस्थ किया जाता है।

Related Articles

Latest News