Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में लोकयुक्त और EOW के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, मिली नई...

एमपी में लोकयुक्त और EOW के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, मिली नई पदस्थापना

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने लोकयुक्त और ईओडब्ल्यू में पदस्थ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई पदस्थापना की है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल में पदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को अब ग्वालियर में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा विशेष शाखा इंदौर में जोनल पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ राजेश सहाय को इंदौर संभाग में विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

वहीं सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल के पद पर पदस्थ दुर्गेश कुमार राठौर को भोपाल संभाग में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Latest News