Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंदिग्ध हालात में दो बुजुर्गो की मौत, एनसीसी चालक फांसी के फंदे...

संदिग्ध हालात में दो बुजुर्गो की मौत, एनसीसी चालक फांसी के फंदे पर लटकता मिला, किसान ने खेत में कीटनाशक पिया

बालाघाट। बालाघाट के शांति नगर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एनसीसी कार्यालय में चालक के पद पर पदस्थ अच्छेलाल उइके ने आफिस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह पाथरवाड़ा में किसान हुकुमचंद लिल्हारे ने खेत में कीटनाशक पीकर जान दे दी।

बताया गया है कि शांति नगर स्थित एनसीसी कार्यालय में चालक अच्छेलाल पिता कुलदीप उईके उम्र 55 वर्ष का शव कार्यालय में फांसी पर लटका मिला। कार्यालयीन समय पर जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने अच्छेलाल को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

मोबाइल पर फोन करने पर घंटी की आवाज एक कमरे से आ रही थी। जहां कर्मचारियों ने अच्छेलाल को गमछे का फंदा बनाकर छत के हुक से लटका पाया। कार्यालय स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अच्छेलाल विभाग में चालक के पद पर थे, लेकिन छह साल पहले लकवाग्रस्त होने के कारण गाड़ी नहीं चला पाते थे और रात्रिकालीन चौकीदारी का काम कर रहे थे। बीती शाम वे घर से काम पर पहुंचे और आज सुबह उनका शव फांसी पर मिला।

इसी तरह पाथरवाड़ा गांव में रहने वाले किसान हुकुमचंद पिता झाडुलाल लिल्हारे 62 वर्ष ने खेत में कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

हुकुमचंद अपने खेत में लगी धान की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। इस दौरान उन्होने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Latest News