Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश सरकार ने कार्य में लापरवाही पर दो अधिकारियों को किया...

मध्य प्रदेश सरकार ने कार्य में लापरवाही पर दो अधिकारियों को किया निलंबित, निर्माण एजेंसी पर एफआईआर

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बातेगांव को हस्तांतरित नलजल योजना के तहत निर्मित 100 के.एल. क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी 28 अगस्त को क्षतिग्रस्त होने पर विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार एजेंसी और अधिकारियों पर तुरंत कार्यवाही की। टंकी का निर्माण मैसर्स रायसिंह एण्ड कंपनी बालाघाट द्वारा किया गया था। निर्माण में गंभीर त्रुटियाँ के सामने आने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

विभागीय स्तर पर भी कठोर कदम उठाते हुए उपयंत्री बी.एल. उद्दे और प्रभारी सहायक यंत्री एच.के. बागेश्वर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कार्यपालन यंत्री एवं अन्य सहायक यंत्री जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं, उनके विरुद्ध पेंशन नियमों के अंतर्गत कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रमुख अभियंता से मंगाए जा रहे हैं।

अपर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अभिषेक सिंह ने बताया कि निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Latest News