Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट एक वित्तीय वर्ष में दूसरी बार...

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट एक वित्तीय वर्ष में दूसरी बार बनी शतकवीर

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट ने 5 दिसंबर को 100 दिन सतत् उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। यह यूनिट इस वर्ष 27 अगस्त से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है।

इस यूनिट ने इससे पूर्व इस वर्ष10 मई को भी 100 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने की उपलब्ध‍ि हासिल की थी। एक कैलेण्डर एवं वित्तीय वर्ष में 210 मेगावाट की यूनिट ने दूसरी बार 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है।

210 मेगावाट की यूनिट ने जब 5 दिसंबर को दूसरी बार 100 सतत् विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान अर्जित किया तब इसने व‍िभ‍िन्न मापदंडों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यूनिट ने 100.7 फीसदी पीएएफ, 99.14 फीसदी पीएलएफ व 9.14 फीसदी ऑक्जलरी खपत की उपलब्ध‍ि हासिल की। यह यूनिट वर्तमान में भी सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को 100 दिन सतत् विद्युत उत्पादन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के कीर्तिमान अर्जित करने के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी 210 मेगावाट की यूनिट विद्युत उत्पादन के नए कीर्तिमानों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि कम्पनी के थर्मल पॉवर प्लांट की वर्तमान में संचालित 12 इकाइयों में से यह ऐसी 9 वीं यूनिट है जिसे वर्तमान वित्तीय वर्ष में 100 से अध‍िक दिनों से सतत् संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्ध‍ि है।

Related Articles

Latest News