Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशडब्ल्यूसीआरएमएस की महिला विंग ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

डब्ल्यूसीआरएमएस की महिला विंग ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर के निर्देश पर कार्यकारी अध्यक्ष अमित भटनागर व महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री एसके वर्मा, सतीश कुमार, सहायक महामंत्री एसके सिन्हा के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा हरयाली तीज उत्सव मंडल प्रेम कार्यालय में आयोजित किया गया।

जिसमें सभी महिलाओं ने ग्रीन ड्रेस धारण कर हरियाली तीज सावन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गेम एवं पर्यावरण पर प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपने उद्बोधन में हरियाली तीज उत्सव पर अपने विचार रखे कि किस तरह हमें अपने पर्यावरण संपदा का बचाव करना है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर इसे बढ़ाया जाये।

इस अवसर पर मंडल की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमति प्रमिला दुबे, महिला विंग महामंत्री व उपाध्यक्ष मुख्यालय श्रीमति सविता त्रिपाठी, दुर्गा तिवारी, मनीषा, प्रीति, रीनि, संगीता, नेहा, अंजुलिका, कमला कोरी, शिमला शर्मा, अमृता सिंह, विनीता, सोनल सुनीता तिवारी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Latest News