Glasgow : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से शुरू हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम के दम पर विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाएंगे और तिरंगा शान से लहराएंगे।
Glasgow : मुख्यमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं और विश्वास खिलाड़ियों के साथ हैं तथा उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय दल राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे चैंपियन ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश का मान बढ़ाने और तिरंगा लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार ग्लासगो में 126 भारतीय एथलीट, 13 खेल विधाओं और 113 स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल : 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 की अवधि में आयोजित हो रहे हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, और विभिन्न पैरा-स्पोर्ट्स जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं ।











