संयुक्त राष्ट्र ने जारी की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022, भारत की स्थिति में हुआ सुधार

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 जारी कर दी गई है। इसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान मिला है, जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल शीर्ष पर बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड दुनिया के टाॅप 5 में खुशहाल देशों में शामिल हैं।

वहीं वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स की सूची में भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 136वां स्थान पाया है। इसके अलावा दुनिया के खुशहाल देशों में अमेरिका का नंबर 16वें पायदान पर, जबकि ब्रिटेन का नंबर उसके बाद 17वें पायदान पर है। वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सर्बिया, रोमानिया, बुल्गारिया की रैंकिंग में काफी सुधार आया है और यहां जीवन जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वहीं लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान की रैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस सूची में भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 136वां स्थान पाया है, पिछले साल इस लिस्ट में भारत का नंबर 139वां था, जबकि इस बार तीन पायदान का सुधार हुआ है और भारत अब 136वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि हैरानी की बात है कि 121वें रैंक के साथ पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर बताई गई है। वहीं तालिबान शासित अफगानिस्तान वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे नीचे है। वहीं आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान 144वें नंबर पर है, जबकि जिम्बाब्वे 143वें नंबर पर है।

यूनाइटेड नेशन की ओर से पिछले 10 साल से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट बनाई जा रही है। यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आकलन किया जाता है। इसके लिए आर्थिक और सामाजिक आंकड़े भी देखे जाते हैं। तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक के स्केल पर मापा जाता है।