अर्थव्यवस्था को गति देने वित्त मंत्री ने की कई घोषणायें

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में आने वाली संभावित मंदी पर लगाम लगाने मंद पड़ रही अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये बड़ी घोषणायें की हैं। वित्त मंत्रालय के द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक सुधार पर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने विदेशी संस्थागत निवेशकों से कैपिटल गेन्स टैक्स वापस लेने की घोषणा कर दी है।
इसके अलावा उन्होंने घोषणा की है कि जीएसटी व्यवस्था को सरल किया जाएगा और सरकार 70 हजार करोड़ रुपए पब्लिक सेक्टर बैंक को दिया जाएगा। मार्च 2020 तक ही बीएस 4 वाहन के रजिस्ट्रेशन मान्य होंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को 5 साल में 100 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। बैंक लोन को सीधे रेपो रेट से लिंक किया जाएगा, जिससे रेपो रेट में कटौती का लोन ग्राहकों को सीधा लाभ मिल सके। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को 20 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। स्टार्टअप पर एंजल टैक्स नहीं लगाया जायेगा।