उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस उर्मिला को चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। कांग्रेस में उनके शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आज वह कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ दिल्ली पहुंची और यहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अन्य लोगों से मिलीं।