नहीं रहे मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड

प्रसिद्ध अभिनेता गिरीश कर्नाड का आज सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। गिरीश कर्नाड पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
गिरीश कार्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। उन्हें भारत के जाने-माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर भी जाना जाता था। गिरीश कर्नाड के निधन से बॉलीवुड में शोक छाया है। गिरीश कर्नाड की हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ थी। 1960 के दशक में गिरीश कर्नाड के यायाती (1961), ऐतिहासिक तुगलक (1964) जैसे नाटकों को समालोचकों ने काफी सराहा था। उनकी तीन कृतियां हयवदना (1971), नगा मंडला (1988) और तलेडेंगा (1990) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है। गिरीश कर्नाड को पद्मश्री और पद्म भूषण से प्रदान किया जा चुका है। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में गिरीश कर्नाड ने काम किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गिरीश कर्नाड सभी माध्‍यमों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वे अपनी पसंद के विषयों पर भावुकता से बोलते थे। भविष्‍य में भी उनका काम लोकप्रिय रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन पर दुखी हूँ, उनकी आत्मा को शांति मिले।