पार्श्वनाथ महोत्सव का दो दिवसीय वार्षिक आयोजन 21 व 22 सितंबर को

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के आम जनता की साहित्यिक संस्था है पार्श्व साहित्य अकादमी, जो संपूर्ण भारत में साहित्य की अविरल धारा बहाकर उसे एकजुट रखने के लिये कृतसंकल्प है। नवांकुरों को समर्पित यह मंच प्रस्तावित पार्श्वनाथ अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय व पार्श्वनाथ महोत्सव की आनुषंगिक संस्था है।
पार्श्वनाथ अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पार्श्व साहित्य अकादमी बिहार प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति स्नेहा किरण ने बताया कि देश के कोने-कोने से सभी प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग, आम जन के लिए जल्द ही पार्श्वनाथ महोत्सव का दो दिवसीय वार्षिक आयोजन होने जा रहा है। पार्श्वनाथ महोत्सव- अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा महोत्सव, शिक्षा, शांति और संस्कृति की त्रिवेणी 21 व 22 सितंबर को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी। 21 सितंबर को मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे तथा 22 सितंबर रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, साथ में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी पधारेंगे। इसके अलावा स्थानीय सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। यह आयोजन गुणायतन, मधुबन, पारसनाथ (सम्मेदशिखर) गिरिडीह, झारखण्ड में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्ण भव्यता व उद्देश्यों के साथ सात्विक आनंद प्रेरित शिक्षा, अहिंसा व संस्कृति को समर्पित होगा। इस पुनीत अवसर पर आप सब सादर आमंत्रित है।