भारतीय मौसम विभाग ने दी देश में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने देश में खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है। आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना। उत्तराखण्ड एवं ओड़िशा के कुछ स्थानों पर तूफान, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई के क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तरी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ आंधी-बारिश की संभावना। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना। अंदरूनी तमिलनाडु, केरल, अंदरूनी एवं तटीय कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के गंगा की तराई वाले इलाके और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना।
09 अप्रैल- जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों पर तूफान, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। पंजाब के कुछ स्थानों पर तूफान के आंधी-बारिश की संभावना। केरल, हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना।
10 अप्रैल- जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों पर तूफान, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ आंधी-बारिश की संभावना। हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना।
11 अप्रैल- पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवायें चलने की संभावना।