भारत का सूरत शहर तेजी से विकास करने वाले शहरों में नंबर वन

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के ग्लोबल सिटीज रिसर्च की ताजा रिपोर्ट में दुनियाभर के 20 तेजी से विकास करने वाले शहरों में 17 भारत के हैं। जिनमें गुजरात का सूरत पहले स्थान पर है। 2019 से 2035 के बीच दुनियाभर के 20 तेजी से विकास करने वाले शहरों में से 17 शहर भारत से हैं। इन शहरों में सूरत टॉप 10 में नंबर वन पर सबसे तेजी से विकास करने वाला शहर है। वहीं आगरा दूसरे और बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा हैदराबाद चौथे नंबर पर है, जबकि इसके बाद नागपुर, तिरुपुर, राजकोट, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और विजयवाड़ा है।
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के ग्लोबल सिटीज रिसर्च की रिपोर्ट में सूरत ग्रोथ में सबसे ऊपर है। उसकी औसत सालाना ग्रोथ 9.17% रहने की उम्मीद है। दूसरा नंबर आगरा (8.58%) का और तीसरा बेंगलुरु (8.5%) का है। रिसर्च के मुताबिक भारतीय शहरों का इकोनॉमिक आउटपुट दूसरे देशों के महानगरों के मुकाबले कम रहेगा। वहीं, सभी एशियाई शहरों की कुल जीडीपी साल 2027 तक सभी उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय शहरों की जीडीपी से ऊपर निकल जाएगी। साल 2035 तक यह 17% ज्यादा हो जाएगी। रिसर्च में कहा गया है कि अफ्रीका में तंजानिया सबसे तेज ग्रोथ वाला शहर है। यूरोप में अरमेनियन की ग्रोथ सबसे तेज रहने की उम्मीद है। उत्तरी अमेरिका में सैन जोस सबसे ज्यादा विकास करेगा।