सीएम चौहान ने की कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4 प्रतिशत महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि अभी मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है। वहीं अब सीएम चौहान की डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा के बाद राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़कर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 42 प्रतिशत हो जाएगा।