जबलपुर में अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अब बाजार और दुकानें रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। प्रदेश शासन से अनुमति मिलते ही जबलपुर कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले में दुकानों और बाजारों के बंद होने किये जाने के पूर्व आदेश को निरस्त करने की अनुशंसा के साथ ही रात 10 बजे तक दुकानें खोले जाने के लिये नया पत्र शासन को भेजा था।

बताया जा रहा है कि प्रदेश शासन की अनुमति मिलने के बाद अब व्यापारी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें और बाजार रात 10 बजे तक खोल सकेंगे।