भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने किया टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई

Tokyo Olympics

भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। माना पटेल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली वह पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बन गईं हैं।

माना पटेल को यूनिवर्सलिटी कोटे के तहत टोक्यो ओलिंपिक में प्रवेश मिला है। 21 साल की माना 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसके पहले श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने टोक्यो ओलिंपिक के लिये क्वालिफाई कर लिया था।