जबलपुर के दो खिलाड़ी कुराश खेल विधा में रेफरी व कोच की उपाधि से हुए सम्मानित

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कुराश तकनीकी सेमीनार व रैफरी परीक्षा में जबलपुर शहर के मार्शल आर्ट कुराश खेल विद्या के जिला सचिव शशांक सिंह ठाकुर ने रेफरशिप सेमीनार में भाग लेकर सफलतापूर्वक रेफरी का खिताब प्राप्त किया, साथ ही जयराज चौधरी ने कुराश खेल विद्या के नियमों व तकनीकियों की जानकरियाँ प्राप्त करते हुए कोच का खिताब प्राप्त किया।

जिला कुराश खेल संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि जबलपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों को इस खेल विधा से जोड़कर आगामी माह में शहर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता व तकनीकी सेमिनार का भी आयोजन किया जायेगा। जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

खिलाडियों की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला अकेडमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद गुड्डू नबी, इंदिरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक व अधिवक्ता एमपी शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव, वरिष्ठ समाज सेवी सुधीर सोनकर, शिवानी बेन, झामसिंह टेकाम आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।