एमपी में भारी बारिश के कारण खतरे में आया रेलवे ब्रिज, यूपी-बिहार से चलने वाली अनेक ट्रेनों के रूट में हुआ परिवर्तन

मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के जबलपुर-इटारसी रेलखण्ड पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशनों के बीच बालू रेवा ब्रिज के खतरे की स्थिति में होने के कारण संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये एहतियात के तौर पर कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, इस मार्ग से होकर चलने वाली प्रभावित गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।

निम्नलिखित रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित
1) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर-इटारसी के बजाय जबलपुर-कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी
2) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12296 दानापुर – एसएमवी बेंगलुरू संगमित्रा एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर – कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।
3) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12670 छपरा – चैन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर-कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।
4) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या केंट – रामेश्वरम एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर – कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।
5) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12295 एसएमवी बेंगलुरू – दानापुर संगमित्रा एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट इटारसी – जबलपुर के बजाय नागपुर – गोंदिया-कछपुरा – जबलपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।
6) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12539 यशवंतपुर – लखनऊ एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट इटारसी – जबलपुर के बजाय नागपुर – गोंदिया – कछपुरा – जबलपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।
7) दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद – रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब अपने निर्धारित रूट इटारसी – जबलपुर के बजाय अमला – छिंदवाड़ा – नैनपुर – कछपुरा – जबलपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।