Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयइसरो ने जारी की चंद्रमा के क्रेटर की थ्री डी तस्वीरें

इसरो ने जारी की चंद्रमा के क्रेटर की थ्री डी तस्वीरें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के टेरेन मैपिंग कैमरे द्वारा चन्द्रमा जे क्रेटर की थ्री डी व्यू की तस्वीर जारी की है। इसरो के अनुसार चंद्रयान में लगे टेरेन मैपिंग कैमरा-2 ने पूर्ण चंद्र सतह के डिजिटल एलिवेशन मॉडल तैयार करने के लिए 100 मीटर की कक्षा से 5 मीटर स्थानिक रिज़ॉल्यूशन और स्टीरियो ट्रिपलेट्स की थ्री डी तस्वीरें कमांड सेंटर भेजी हैं। टेरेन मैपिंग कैमरा-2 से प्राप्त ट्रिपल तस्वीरों का इसरो के वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे।

Related Articles

Latest News