Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबिलकिस बानो केस के तीन दोषियों ने सरेंडर की अवधि बढ़ाने को...

बिलकिस बानो केस के तीन दोषियों ने सरेंडर की अवधि बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

नई दिल्ली (हि.स.)। बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 3 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट से समर्पण की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 3 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें गोविंद नाई ने 4 सप्ताह, जबकि मितेश भट्ट और रमेश चांदना ने 6 सप्ताह में सरेंडर करने की मोहलत मांगी है।

उल्लेखनीय है कि 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के 11 दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द कर सभी को 4 सप्ताह में समर्पण करने कहा था।

जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि गुजरात सरकार को नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार को रिहाई के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। अपराध भले ही गुजरात में हुआ हो, लेकिन महाराष्ट्र में ट्रायल चलने के कारण फैसला लेने का अधिकार गुजरात सरकार के पास नहीं है। कोर्ट ने सभी दोषियों को दो हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था।

Related Articles

Latest News