मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में कर्मचारियों के लिए कंपनी टू कंपनी ट्रांसफर नीति बनाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिला।
बिजली कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि अनेक कर्मचारी घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर पदस्थ हैं, जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिजली विभाग में कंपनी टू कंपनी ट्रांसफर नीति बनाना बहुत ही आवश्यक है।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कंपनी टू कंपनी ट्रांसफर नीति बनाकर जल्द लागू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि बिजली विभाग में जल्द ही पारदर्शी ट्रांसफर नीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर मनमोहन, प्रदीप, महेंद्र, लोकेंद्र श्रीवास्तव, विनोद, देवेंद्र, नीलकंठ, कमल ,मिथिलेश, पवन, संजय, सोनू, राज, राजेश, शोभाराम, आलोक, गंगाधर, रतन आदि प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहे।










