Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनेपाल में हिन्दू राष्ट्र की मांग पर दुर्गा प्रसाई को किया गिरफ्तार'

नेपाल में हिन्दू राष्ट्र की मांग पर दुर्गा प्रसाई को किया गिरफ्तार’

काठमांडू,(हि.स.)। नेपाल में हिन्दू राष्ट्र की मांग आदि मसलों पर 23 नवंबर से देशव्यापी बंद और प्रदर्शन का आह्वान करने वाले राजतंत्र समर्थक दुर्गा प्रसाई को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें सोमवार देररात करीब सवा बजे काठमांडू पुलिस भक्तपुर स्थित उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जिला प्रहरी कार्यालय भद्रकाली ले गई।

काठमांडू जिला पुलिस प्रमुख रमेश थापा के अनुसार, प्रसाई पर सार्वजनिक शान्ति एवं सुरक्षा भंग करने की कोशिश का आरोप है। प्रसाई ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में पूर्व से लेकर पश्चिम तक देश को ठप कर देने की चेतावनी दी थी। अंतरिम सरकार का कहना है कि प्रसाई को गिरफ्तार करने का उद्देश्य उनके प्रस्तावित आंदोलन से संभावित हिंसा एवं अस्थिरता को रोकना है। प्रसाई और उनके समर्थकों ने 23 नवंबर को “वृहद् नागरिक मुक्ति आन्दोलन” के बैनर तले काठमांडू से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। प्रसाई ने दावा किया था कि काठमांडू में 15 लाख से अधिक लोग जुटेंगे।

Related Articles

Latest News