Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव आयोग ने दिए छह राज्यों के गृह सचिव और बंगाल के...

चुनाव आयोग ने दिए छह राज्यों के गृह सचिव और बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश

नई दिल्ली (हि.स.)। चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

सू्त्रों के अनुसार इसके अलावा बृहन् मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त को भी पद से हटाया गया है। इसी तरह

मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों को भी पद से हटाया गया है।

आयोग का मानना है कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभाल रहे थे। इसके चलते चुनावी प्रक्रिया के दौरान उनसे अपेक्षित आवश्यक निष्पक्षता और तटस्थता खासकर कानून और व्यवस्था, बल तैनाती से संबंधित मामलों में समझौता हो सकता है।

Related Articles

Latest News