Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Price Today: सर्राफा बाजार में आज बढ़ा सोने का भाव, चांदी...

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में आज बढ़ा सोने का भाव, चांदी के दाम फिसले

Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में दूसरे दिन भी मामूली तेजी नजर आ रही है।

इस तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये से लेकर 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 82,910 रुपये से लेकर 83,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट है और चांदी 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News