Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 9 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में पाँच दिन बाद तेजी नजर आ रही है। आज सोने की कीमतों में लगभग 100 रुपये का उछाल है।
इस तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये से लेकर 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वहीं 22 कैरेट सोना आज 82,900 रुपये से लेकर 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट है और चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 90,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











