Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Price: आज सोने के भाव में तेजी का रुख, चांदी के...

Gold Price: आज सोने के भाव में तेजी का रुख, चांदी के दाम में आई गिरावट

Today Gold Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। वहीं आज चांदी के दाम में गिरावट का रुख है।

सोने भाव में आयी तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये से लेकर 98,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,800 रुपये से लेकर 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में दाम में गिरावट नजर आ रही है और चांदी 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News