Wednesday, January 21, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Price Today: लगातार दूसरे दिन आज सोने के भाव में गिरावट,...

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन आज सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी फिसली

Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 95,500 रुपये से लेकर 95,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 87,540 रुपये से लेकर 87,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोमवार को चांदी के दाम में भी गिरावट है और चांदी 99,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 95,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News