Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज भी सोने के भाव में...

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज भी सोने के भाव में बड़ी गिरावट, आज चांदी भी हुई धड़ाम

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 5 अप्रैल 2025 को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है और सोने का भाव 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया है।

इस गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 90,660 रुपये से लेकर 90,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 83,100 रुपये से लेकर 83,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट नजर आ रही है और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 90,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 90,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 90,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News