घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी का ट्रेंड दिख रहा है। आज शुरुआती कारोबार में सोने के दाम में 150 रुपये की तेजी है, जिसके कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 83,030 रुपये से लेकर 83,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना 76,110 रुपये से लेकर 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में 2200 रुपये की तेजी है और चांदी 98,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 83,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में 24 कैरेट सोना 82,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।










