Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसरकार ने दी कर्मचारियों को सौगात, बढ़ाया 5 फ़ीसदी महंगाई भत्ता

सरकार ने दी कर्मचारियों को सौगात, बढ़ाया 5 फ़ीसदी महंगाई भत्ता

अगरतला (हि.स.)। त्रिपुरा की प्रो. डॉ. मानिक साहा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को मिल रहे महंगाई भत्ते में पांच फ़ीसदी का आज इजाफा किया गया है। इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने त्रिपुरा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज सदन को संबोधित करते हुए की।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बीते 1 जनवरी से दिया जाएगा। राज्य सरकार का इस पर 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च होगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता पेंशनभोगियों पर भी लागू होगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद त्रिपुरा के एक लाख छह हजार सरकारी कर्मचारियों तथा 82 हजार पेंशनभोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा ही अपने कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान, जब कई राज्य अपने कर्मचारियों के वेतन की कटौती कर रहे थे, उस समय भी त्रिपुरा में कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में तीसरी बार इस प्रकार से महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है।

Related Articles

Latest News