लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 जबलपुर में पदस्थ रहे कार्यपालन यंत्री शिवेन्द्र सिंह का संभाग क्रमांक-2 स्थानांतरण हो गया है, संभाग क्रमांक-1 में कार्यपालन यंत्री हृदेश आर्या की पद स्थापना की गई है।
कार्यपालन यंत्री हृदेश आर्या ने आज सोमवार को अपराह्न कार्यपालन यंत्री का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके अधीन बरेला, रेस्टहाउस क्रमांक-1, कुंडम, बाघराजी, रांझी, उच्च न्यायालय, न्यायाधीश के शासकीय आवास आदि कार्य आते हैं।
कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह अब सिहोरा, पाटन, सर्किट हाउस क्रमांक-2, सिविल लाइन के वीआईपी शासकीय आवासों के मरम्मत का कार्यभार देखेंगे।
कार्यभार ग्रहण करने पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, राजेंद्र त्रिपाठी, नितिन सेलट,अनुविभागीय अधिकारी हर्ष दोदे, मनीष ठाकुर, अभिषेक वर्मा, श्रीमती प्रीति यादव, संदीप पटेल, श्रीमति मुक्ता ठोसर, रामसिंह रघुवंशी, रीता रानी, दीपक चड्ढा,अतुल खरे, रोहित वर्मा ने कार्यपालन यंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।











