Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर भारत में लू का कहर, पश्चिम राजस्थान के फलोदी में 50...

उत्तर भारत में लू का कहर, पश्चिम राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही रही है। इसके चलते कई स्थानों पर पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान और असम के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। मध्य प्रदेश और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों, हरियाणा और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रही। पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में सबसे अधिक 50 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बाढ़मेर और जैसलमैर में तापमान 48 डिग्री से ज्यादा रहा।

विभाग का कहना है कि पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले चार पांच दिन लू से गंभीर लू चलने की संभावना है तथा जम्मू एवंं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में लू चलने की संभावना है।

इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर प्रभाव पड़ता है। समान्यत: शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है। इसके 40 डिग्री से ऊपर जाने पर लू लग सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए धूप में बाहर निकलने से बचें और अधिक से अधिक पानी पीएं।

Related Articles

Latest News