Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयIndigo : सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 2.5 घंटे...

Indigo : सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 2.5 घंटे हवा में रहा विमान

इंडिगो एयरलाइंस की सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में शुक्रवार (21 अगस्त) शाम उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी सामने आ गई। विमान में 127 यात्री सवार थे। तकनीकी समस्या के बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए विमान को त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लाने का फैसला किया। इसके बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। घटना के दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया।

हालांकि, सुरक्षित लैंडिंग से पहले विमान करीब ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा. रात करीब 9 बजे विमान को त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई.

जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे त्रिची एयरपोर्ट से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलटों को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. इसके बाद उन्होंने तुरंत त्रिची एयर ट्रैफिक कंट्रोल (्रञ्जष्ट) से संपर्क किया और विमान को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की.

सुरक्षा प्रक्रिया के तहत आपातकालीन लैंडिंग से पहले विमान का वजन निर्धारित सीमा तक लाना और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त ईंधन कम करना जरूरी होता है. इसी वजह से पायलटों ने विमान को करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर लगवाया, ताकि ईंधन की मात्रा कम की जा सके और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित हो.

त्रिची एयरपोर्ट के डायरेक्टर गोपालकृष्णन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान एयरपोर्ट अधिकारी और एटीसी लगातार पायलटों के संपर्क में रहे. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए जमीन पर सभी जरूरी आपातकालीन और सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

रात करीब 9 बजे विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के बाद यात्रियों को उनकी मंजिल सिंगापुर पहुंचाने के लिए इंडिगो की ओर से वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई. हालांकि, एयरलाइन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी.

Related Articles

Latest News